फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four injured in an accident

पेड़ से टकराई कार, चार घायल

Mon, 18 Jun 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Mon, 18 Jun 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four injured in an accident
प्रतीकात्मक फोटो

रविवार रात परिवार के साथ चंपावत से निजी कार से लौट रहे खटीमा के शासकीय अधिवक्ता की कार किरोड़ा पुल के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में बैठी उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई है, जबकि अधिवक्ता और दो बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं। अधिवक्ता की पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।  

विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि खटीमा निवासी शासकीय अधिवक्ता रमेश चंद्र जोशी पत्नी पार्वती जोशी (52) और दो बच्चों के साथ रविवार को कार (यूके/06/के/0962) से चंपावत से लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे किरोड़ा पुल के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डा. एचएस ह्यांकी ने बताया कि हादसे में अधिवक्ता की पत्नी पार्वती के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि शासकीय अधिवक्ता और उनके दो बच्चे मामूली रूप से चोटिल हुए, जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed