फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Capture Footage in CC Camera

चोरों का धावा, सीसी कैमरे में फुटेज कैद

Thu, 09 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Thu, 09 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Capture Footage in CC Camera
मेडिकल स्टोर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बृहस्पतिवार तड़के मौसम ने मिजाज क्या बदला, चोरों ने मौके का फायदा उठाकर शहर में धावा बोल दिया। बारिश और बिजली गुल होने से अंधेरे में चोर व्यापार मंडल अध्यक्ष के मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर गल्ले में रखी हजारों रुपए की नकदी ले उड़े। दुकान में लगे सीसी कैमरे में चोरों की फुटेज कैद हुई है, जिसे कब्जे में लेकर एसओजी टीम और पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
सुबह टहलने निकले लोगों ने शहर के मुख्य चौराहे पर स्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव आर्य के प्रतिष्ठान जय मेडिकल स्टोर का शटर टूटा दिखाई पड़ा। सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दुकान पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। कोतवाल वीसी शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दुकान स्वामी ने बताया कि चोर गल्ले से और काउंटर के पास गुप्त स्थान पर रखी करीब 35 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए हैं, जबकि दुकान के और किसी सामान को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया। कोतवाल ने बताया कि शटर को लोही की मजबूत रॉड से तोड़ा गया है। जिस अंदाज में शटर तोड़ा गया है, उससे लगता है कि घटना को अंजाम देने वाले चोर पेशेवर हैं। कोतवाल ने बताया कि दुकान में लगे सीसी कैमरे में चोरों की फुटेज कैद है। फुटेज खंगाल कर चोरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ में पता चला है कि किसी को तड़के ढाई से तीन बजे के बीच तीन युवक बगैर नंबर की पल्सर बाइक से दुकान के आसपास दिखाई दिए थे। फिलहाल पीड़ित की ओर से घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन उप निरीक्षक दीवान सिंह जलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ ही एसओजी टीम भी चोरों की सुरागकशी में जुट गई है।
विज्ञापन


पहले भी दो बार गल्ला साफ कर चुके हैं चोर
व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव आर्य के मेडिकल स्टोर में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी दो बार चोर उनके मेडिकल स्टोर पर धावा बोलकर गल्ला साफ कर जा चुके हैं। तब दोनों बार गल्ला एक ही स्थान पर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed