फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Angered by teenagers arrived home Banbasa

घर से नाराज होकर बनबसा पहुंची किशोरियां

Tue, 15 Mar 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Tue, 15 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

घर से नाराज होकर बनबसा पहुंची लालकुआं की दो किशोरियों को पुलिस ने कैनाल मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ लिया। बाद में उनके परिजनों को बनबसा बुलाकर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया। किशोरियों के परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम दो किशोरियां कैनाल मार्ग पर घूम रही थीं। संदेह होने पर गश्त निकले प्रभारी थानाध्यक्ष डीएस जलाल ने उन्हें रोका और पूछताछ की। एक किशोरी ने बताया कि परिजनों से नाराज होकर वह पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली के साथ बनबसा स्थित अपनी चाची के माइके में जा रही है। पुलिस ने बताया कि एक किशोरी की 15 तो दूसरी की उम्र 16 वर्ष है। पुलिस ने किशोरियों से पता लेकर परिजनों से बात की।
विज्ञापन


देर रात्रि दोनों किशोरी के परिजन लालकुआं कोतवाली के एसआई रामस्वरूप के साथ बनबसा पहुंचे और किशोरियों को लेकर लौट गए। लालकुआं कोतवाल बीसी पंत ने फोन पर बताया कि किशोरियों के परिजनों ने 14 मार्च को उनकी गुमशुदगी कोतवाली में लिखाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed