फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चंपावत पुलिस ने फिर से बरामद की 635 ग्राम चरस

चंपावत पुलिस ने फिर से बरामद की 635 ग्राम चरस

Tue, 18 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत पुलिस ने फिर से बरामद की 635 ग्राम चरस
चंपावत। मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है। कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर से 635 ग्राम चरस सहित एक चरस तस्कर को दबोचने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के अनुसार सोमवार को कोतवाली पुलिस, हिल पेट्रोलिंग यूनिट की ओर से बनलेख के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध अधेड़ व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसका पीछा कर दबोच लिया गया। तलाशी लिए जाने पर अभियुक्त आलेनबी नवी (58) निवासी ग्यासपुरा, थाना विलासपुर जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश के कब्जे से 635 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन


अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला पंजीकृत कर उसे न्यायिक हिरासत में न्यायिक बंदीगृह भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल दुर्गानाथ, उमेश गिरि, जीवन सौन, सुनील आगरी, रविंद गिरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed