फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एक किलो चार सौ ग्राम चरस के साथ खटीमा का युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

एक किलो चार सौ ग्राम चरस के साथ खटीमा का युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 24 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
एक किलो चार सौ ग्राम चरस के साथ खटीमा का युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने खटीमा के एक युवक को एक किलो चार सौ ग्राम चरण के साथ पकड़ा है। आरोपी चरस को धारचूला से लेकर आया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम उप निरीक्षक मनोज कुमार व चीता मोबाइल के कांस्टेबल गुलाम जिलानी टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर किरोड़ा पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति बैग लेकर पैदल आता दिखा और पुलिस को देकर भागने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि तलाशी लेने पर बैग से एक किलो 400 ग्राम चरस बरामद हुई।

पकड़ा गया युवक वार्ड संख्या दस इस्लाम नगर गौहटिया खटीमा का निवासी मोहम्मद हसन है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरामद चरस धारचूला से लेकर आ रहा था। पूछताछ में आरोपी से चरस तस्करों के बारे में अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed