{"_id":"59ca861a4f1c1bd0538b484f","slug":"91506444826-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिक से दुराचार का फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिक से दुराचार का फरार आरोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पांच माह पहले एक नाबालिग छात्रा से दुराचार के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
खटीमा निवासी नाबालिग छात्रा मई में लापता हो गई थी। उसके पिता ने 22 मई को टनकपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना के एक माह बाद पुलिस ने लापता छात्रा को लखनऊ से बरामद किया था। छात्रा ने बताया कि खटीमा निवासी शिवलाल रस्तोगी उसे बहला-फुसला कर भगा ले गया था। छात्रा के बयान पर पुलिस ने शिवलाल समेत चंदेली खटीमा निवासी उसके सहयोगी रवींद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी शिवलाल को तो पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, लेकिन दूसरा आरोपी रवींद्र फरार था। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को इस मामले में वांछित दूसरे आरोपी रवींद्र को भी गिरफ्तार किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे भी जेल भेज दिया गया है।