{"_id":"5b43a4204f1c1b0e278b5703","slug":"81531159584-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में भिड़े बाराती और घराती, छह का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में भिड़े बाराती और घराती, छह का चालान
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। क्षेत्र के मझेड़ा गांव में शराब के नशे में धुत बारातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। जिससे बारात में अफरा तफरी मच गई। बाद में लोगों द्वारा बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ।
इस मामले पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। बाद में सभी लोगों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर तीन हजार रुपये का समायोजन वसूल किया गया।
कोतवाल सलाहउद्दीन खान ने बताया कि बीते रविवार को निकटवती पल्सों गांव से एक बारात धौन के मझेड़ा गांव गई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर बारातियों और घरातियों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
एसआई विजय कुमार के नेतृत्व में मझेड़ा गांव पहुंची पुलिस टीम मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के छह लोगों को कोतवाली ले आई। सभी बारातियों का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
कोतवाल ने बताया कि मारपीट करने वाले बाराती पुष्कर दत्त, लक्ष्मीदत्त, शोभी दत्त, उमेश जोशी और प्रेम जोशी, घराती भवानी दत्त का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।