{"_id":"5aad56604f1c1ba8758b600c","slug":"81521309280-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी शस्त्र लाइसेंसों का फिर से होगा सत्यापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सभी शस्त्र लाइसेंसों का फिर से होगा सत्यापन
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। खेतीखान में बीते शुक्रवार को हुए दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त एक नाली बंदूक के लाइसेंस को लेकर उठ रहे सवालों के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी शस्त्र लाइसेंसों के फिर से सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस जिला प्रशासन की ओर से जारी किए जाते हैं। अब पुलिस विभाग की ओर से इनका सत्यापन कराया जाएगा।
सत्यापन में ऐसे लोगों के शस्त्र लाइसेंसों को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी, जो सभी मानक पूर्ण न करते हो। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी थानाध्यक्षों और कोतवाली प्रभारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा सभी बैंक प्रबंधकों को बैंकों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पत्र भेजे जा रहे हैं। इसके अंतर्गत बैंकों में तैनात सुरक्षा गार्डों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही है। उनका कहना है कि बैंक जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। बैंकों में सुरक्षा कार्य के लिए गनर का कार्य केवल और केवल पूर्व सैनिकों को ही दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
गांवों में अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश
चंपावत। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि खेतीखान में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद सभी थानाध्यक्षों को गांवों में अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में दबंगई दिखाने और बेवजह लोगों को परेशान करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दिलाएंगे कड़ी सजा
चंपावत। खेतीखान सहकारी बैंक में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी सुरक्षा गार्ड दिनेश सिंह बोहरा को वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के अनुसार दोहरे हत्याकांड में कई ऐसे वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं जो आरोपी को कठोरतम सजा दिलाने में मददगार साबित होंगे।