{"_id":"5bcf5179bdec2269952db9d8","slug":"71540313465-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मार्ग पर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्णागिरि मार्ग पर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। चालक बहेड़ी का रहने वाला था। पुलिस ने दुर्घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने चालक का शव परिजनों को सौंप दिया है।
बहेड़ी (बरेली) के मंगदपुर निवासी लक्ष्मण मौर्य (24) अपने भाई एवं भाभी के साथ गैंड़ाखाली नंबर एक निवासी प्रेम चंद्र के यहां बंटाई पर खेती-किसानी करता था। भूमि स्वामी प्रेम चंद्र कुछ दिन पहले ही कृषि कार्य के लिए नया ट्रैक्टर खरीद कर लाए थे।
मंगलवार सुबह प्रेम चंद एवं लक्ष्मण मौर्य ट्रैक्टर लेकर टनकपुर आ रहे थे कि किरोड़ा नाले के नायकगोठ रोखड़ में निर्माणाधीन एआरटीओ कार्यालय स्थित संपर्क मार्ग तिराहे के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पिलर से टकरा कर पलट गया। ट्रैक्टर में सवार प्रेम चंद्र ने तो कूदकर जान बचा ली, लेकिन चालक लक्ष्मण ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
विज्ञापन
हादसा होते ही आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े और ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक लक्ष्मण को निकालकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, लेकिन अब तक किसी ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।