फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   द दो बार साइबर ठगी का शिकार बना युवक

द दो बार साइबर ठगी का शिकार बना युवक

Sat, 06 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
द दो बार साइबर ठगी का शिकार बना युवक
चंपावत। जिले के बनबसा थाना क्षेत्र में एक युवक दो-दो बार साइबर ठगी का शिकार बना है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि बनबसा निवासी एक युवक के मोबाइल पर 12 सितंबर को साइबर ठगों ने फोन कर उससे ऑनलाइन नेट बैंकिंग आईडी और पासवर्ड हासिल करके खाते से 49,999 रुपये पार कर लिए। इसके बाद युवक ने बैंक में जाकर अपना एटीएम ब्लाक करवाया, लेकिन, युवक ने खाता बंद नहीं करवाया और ना ही ऑनलाइन बैंकिंग लॉगइन आईडी और पासवर्ड बदला।

इस लापरवाही का फायदा एक बार फिर साइबर ठगों ने उठाया और दो अक्तूबर को उसके बैंक खाते से अलग-अलग समय में 38,000 तथा 24,999 रुपये की रकम निकाल ली। इस तरह युवक के खाते से 1,12998 रुपये साइबर ठगों ने निकाले। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सतर्क और जागरूक रहे तथा साइबर ठगों से बचें
चंपावत। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने आम लोगों से अपील की है कि वह अपना बैंकिंग आईडी, पासवर्ड, एटीएम नंबर, एटीएम पासवर्ड, सीवी नंबर, ओटीपी, आधार ओटीपी किसी भी व्यक्ति को न बताएं। उन्होंने कहा है कि एटीएम कार्ड का प्रयोग करते समय किसी भी व्यक्ति को अपना गोपनीय पिन ना दिखाएं। इस प्रकार के किसी भी कॉल के आने पर तत्काल संबंधित बैंक और स्थानीय पुलिस को सूचना देकर आप बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed