फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   खर्ककार्की के जंगल में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

खर्ककार्की के जंगल में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 18 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खर्ककार्की के जंगल में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Syrian blogger hanging
चंपावत। खर्ककार्की के जंगल में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई। बेरोजगारी के कारण पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बाजार चौकी प्रभारी एसआई अनुराग सिंह ने बताया कि खर्ककार्की गांव की कुछ महिलाएं शनिवार को घास काटने जंगल गईं थीं। इसी दौरान उन्हें एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से बरामद आधार कार्ड से सूरज पंत (23) पुत्र जगदीश पंत निवासी शेलपेडू मडलक लोहाघाट की शिनाख्त हुई। एसआई अनुराग ने बताया कि मृतक के मोबाइल से मिले नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला। इस कारण आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सकी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने भी आत्महत्या की वजह बताने में असमर्थता जताई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि उसके मोबाइल में अंतिम फोन कॉल का विवरण शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे दर्ज है। इसी बात से अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक ने साढ़े नौ बजे के बाद आत्महत्या की होगी। पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि वह एक साल पहले थलसेना में भर्ती हो गया था लेकिन वह अधूरी ट्रेनिंग छोड़कर घर लौट आया था। तब से बेरोजगारी के कारण वह तनावग्रस्त रहने लगा था।
विज्ञापन

आत्महत्या की आशंका, आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान
थलसेना में अधूरी ट्रेनिंग छोड़ आया था सूरज
मडलक लोहाघाट के शेलपेडू का रहने वाला था
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed