{"_id":"5a36919a4f1c1b502b8b50dc","slug":"61513525658-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोपी पिता-पुत्र धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के आरोपी पिता-पुत्र धरे गए
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। शादी के दो साल बाद ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। रविवार शाम को कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तर कर लिया।
बाद में इन आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अलबत्ता अभी मृतका की सास की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
बूढ़ाखेत गांव की कमलेश पुत्री श्याम सिंह की शादी दो साल पूर्व गोली बिरगुल गांव के सुंदर सिंह से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि पति सुंदर सिंह, ससुर पूरन सिंह और सास भगवती की प्रताड़ना से तंग आकर कमलेश नौ माह से मायके में रहने को मजबूर थी।
पति के बुलावे पर 18 नवंबर को ससुराल पहुंची और 19 नवंबर को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने मामले को दहेज हत्या बताते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों के दबाव के बाद चंपावत कोतवाली पुलिस ने 4 दिसंबर को पति सुंदर सिंह, ससुर पूरन सिंह और सास भगवती के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया, लेकिन लंबे समय तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
दरोगा आरएस डांगी ने बताया कि रविवार शाम को खेतीखान तिराहा से मृतका के पति और ससुर को दबोचा गया। शाम को ही दोनों आरोपियों को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।