फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एसएसबी ने दबोचा डेढ़ लाख से अधिक का कास्मेटिक

एसएसबी ने दबोचा डेढ़ लाख से अधिक का कास्मेटिक

Fri, 28 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने दबोचा डेढ़ लाख से अधिक का कास्मेटिक

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने धनुषपुल स्थित डी कंपनी के जवानों ने एक साइकिल सवार तस्कर से बड़ी मात्रा में नेपाल से लाया कास्मेटिक पकड़ा है। एसएसबी ने तस्कर को सामान के साथ कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक एसएसबी 57 वीं वाहनी की धनुषपुल स्थित डी कंपनी के कमांडर हरदत्त सिंह (निरीक्षक) के निर्देश पर एसएसबी जवान बीती रात्रि धनुषपुल नहर के समीप पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच करीब 9 बजे उन्हें एक साइकिल सवार धनुषपुल से शारदा नहर पार करते हुए दिखाई दिया। एसएबी जवानों ने साइकिल सवार को दबोच लिया। तलाशी में उसकी साइकिल पर रखे गत्ते के डिब्बों में विदेशी कास्मेटिक बरामद हुई। जिनकी कीमत करीब 161400 रुपये बताई गई है। आरोपी स्थानीय युवक मनोहर सिंह को सामान और साइकिल समेत कस्टम के हवाले कर दिया गया है। एसएसबी की पेट्रोलिंग टीम में एचसी सोहन सिंह, कृष्णानंद देवली, कां. रमेश कुमार, सम्राट पांडेय, हरीश पुरी गोस्वामी, चौहान रमेश बाबू भाई शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed