फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अज्ञात अजनबियों को लेकर भय और दहशत का माहौल

अज्ञात अजनबियों को लेकर भय और दहशत का माहौल

Thu, 12 Jul 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात अजनबियों को लेकर भय और दहशत का माहौल

विज्ञापन
चंपावत। जिले के अमोड़ी, मौराड़ी, बजौन आदि स्थानों में रात में अजनबियों को देखे जाने की अफवाहों से ग्रामीण क्षेत्रों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। बुधवार की देर सायं अमोड़ी सरस्वती शिशु मंदिर के पास तीन संदिग्धों के दिखाई देने के बाद स्थानीय व्यापारियों और युवाओं ने करीब तीन घंटे तक आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया। लेकिन संदिग्धों का कोई पता नहीं चला।

जिले में अलग अलग क्षेत्रों से संदिग्धों के दिखाई देने और चोरी का प्रयास करने संबंधी बातें सामने आ रही हैं। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई भी संदिग्ध नहीं मिला है। बावजूद इसके पुलिस की ओर से रात्रि में विशेष गश्त और चौकसी की जा रही है। चल्थी चौकी पुलिस द्वारा कई गांवों में जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने, संदिग्धों के दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गई।
विज्ञापन


इधर मौराड़ी के ग्रामीणों का कहना है जब उन्होंने संदिग्धों के संबंध में सोमवार को पुलिस को सूचना दी तो पुलिस की ओर से ग्रामीणों से संदिग्धों को खुद पकड़ने को कहा गया। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि जब ग्रामीणों ने ही संदिग्धों को दबोचना है तो पुलिस का क्या काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed