{"_id":"5a297f344f1c1b156b8bae15","slug":"41512668980-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। बिजली चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिजली चोरी का पता उस समय चला जब विभाग की टीम पत्थरमौन गांव में निरीक्षण अभियान के तहत पहुंची थी। इस दौरान पत्थरमौन गांव में देवी दत्त उप्रेती और अंबादत्त भट्ट के घरों में बिजली के पोल से कटिया लगी पाई गई।
टीम ने तत्काल पोल से तार खींच कर सील कर दिया तथा अवैध संयोजन काट दिए। विभाग के उप खंड अधिकारी विकास भारती की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ 135 विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। ऊर्जा निगम की टीम के औचक निरीक्षण से गांव में अफरातफरी मच गई।
अवर अभियंता रमेश चंद्र पंत ने बताया कि अभियान के तहत सल्ली, धौन, सांयली आदि क्षेत्रों में बिजली लाइनों का निरीक्षण किया गया। बताते चलें कि एक माह पूर्व चल्थी और सूखीढांग में भी एक-एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते रंगे हाथों दबोचने के साथ उनसे जुर्माना वसूला जा चुका है।