{"_id":"599877874f1c1b0e658b47da","slug":"41503164295-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों के बारे में नहीं मिला कोई जानकारी, सुरागकशी में जुटी है पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों के बारे में नहीं मिला कोई जानकारी, सुरागकशी में जुटी है पुलिस
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
नायकगोठ में हुई चोरी की घटना में पुलिस को फिलहाल चोरों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। अलबत्ता एसओजी और पुलिस की टीमें चोरों का पता लगाने में जुटी है। शनिवार को पुलिस ने गांव में जाकर गृह स्वामी, किराएदार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। गृहस्वामी मुकेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बृहस्पतिवार रात चोरों ने नायकगोठ में मुकेश सिंह पुत्र दीवान सिंह के घर पर धावा बोला था। अलमारियां खंगालने के बाद चोरों को कुछ नहीं मिला तो वे किराएदार के कमरे से राशन ले गए। इधर, सामान की अच्छी तरह छानबीन के बाद गृह स्वामी मुकेश ने भी बताया कि अलमारी में एक चांदी का सिक्का और एक जोड़ी चांदी की पैजब रखी थी, जो गायब है। उप निरीक्षक दीवान सिंह जलाल ने बताया कि पीड़ित मुकेश की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ आरएस रौतेला का कहना है कि पुलिस चोरों की सुरागकशी में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस, एसओजी टीम ने गृहस्वामी, किराएदार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारियां हासिल की है। पुलिस का अनुमान है कि नशे के आदि युवक भी घटना में लिप्त हो सकते हैं, लिहाजा ऐसे युवकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।