{"_id":"5b940d22867a557f6d0af1ab","slug":"31536429346-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐड़ीसेरा में क्रशर की ट्राली टूटने से मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐड़ीसेरा में क्रशर की ट्राली टूटने से मजदूर की मौत
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच ऐड़ीसेरा में निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के लिए कार्यदायी संस्था शिवालया की ओर से लगाए गए नीलकंठ क्रशर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला मुख्यालय भिजवाया है।
चल्थी चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मजदूर यूपी लखीमपुर खीरी निवासी श्रमिक हीरा लाल (20) पुत्र राम प्रसाद क्रशर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान क्रशर की ट्राली अचानक टूट गई। इससे हीरा लाल की मौके पर मौत हो गई। साथी मजदूरों ने हीरा लाल के शव को क्रशर से बाहर निकाला।
चौकी प्रभारी ने बताया कि हीरा लाल तीन माह से क्रशर में काम कर रहा था। बताया जाता है कि मानसून सीजन के चलते इन दिनों क्रशर बंद था। क्रशर को दोबारा से शुरू करने के लिए ही सफाई का काम चल रहा था। शव का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।