{"_id":"5b1822264f1c1b694d8b50bd","slug":"21528308262-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहा बुजुर्ग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहा बुजुर्ग
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मंगलवार को तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आए बुजुर्ग का पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के 17 घंटे बाद भी उन्हें होश में नहीं आया है। दुर्घटना में स्कूटी को चला रहे नाबालिग को भी चोट आई है।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे रैघाड़ी सूंगरखाल निवासी बंशीधर राय (60) कलीगांव ग्राम पंचायत के टूंणा में तेज गति से आ रही एक स्कूटी की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। घायल के पुत्र पुष्कर राय, सुरेश राय, भांजे शिवनाथ, नवीन और प्रकाश राय तुरंत उन्हें पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में ले गए। अभी तक उनको होश नहीं आया है। थानाध्यक्ष हेमंत कठैत का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।