फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पिटाई के बाद अब अंकिता को मनाने की कोशिश

पिटाई के बाद अब अंकिता को मनाने की कोशिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
पिटाई के बाद अब अंकिता को मनाने की कोशिश
टनकपुर (चंपावत)। पति द्वारा की गई पिटाई से गंभीर रूप से घायल अंकिता का पति और ससुराली उसे मनाने के प्रयास में जुट गए हैं। मंगलवार को पति और सास-ससुर उससे मिलने अस्पताल पहुंचे, लेकिन अंकिता ने जान का खतरा बताते हुए घर जाने से इंकार कर दिया। पुलिस कर्मियों ने भी अस्पताल पहुंच उसका हाल जाना और उसे घर जाने की सलाह दी, लेकिन वह नहीं मानी। अंकिता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


बहन की शादी में जाने की जिद करने पर ज्ञानखेड़ा निवासी राजीव खान पुत्र सेमुअल खान ने 12 अप्रैल की रात को अपनी पत्नी अंकिता (24) की इस बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अंकिता संयुक्त अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। वहीं एसडीएम दयानंद सरस्वती के निर्देश पर घायल अंकिता का संयुक्त चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


अंकिता ने बताया कि बुधवार को उसका पति राजीव खान और सास ससुर उसे मनाने अस्पताल आए थे, लेकिन उसने घर जाने से इंकार कर दिया। अंकिता का कहना है कि घर जाने पर उसे अपनी जान का खतरा है, लिहाजा वह घर नहीं जाना चाहती है। अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी का कहना है कि घायल महिला के शरीर में अंदरूनी चोट है, लेकिन वह जाने की स्थिति में है। अंकिता के साथ अस्पताल में उसका कोई तीमारदार न होने से अस्पताल प्रशासन उसे अस्पताल में भर्ती रखने में असहज महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed