{"_id":"5b3d0f824f1c1bb6248b485e","slug":"201530728322-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की निकली अज्ञात लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की निकली अज्ञात लाश
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ वार्ड में 23 जून को मिला अज्ञात शव महिला का था। हल्द्वानी में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव की फोरेंसिक जांच के बाद ये निष्कर्ष सामने आया। महिला की उम्र 30 से 40 वर्ष बताई गई हैं। लेकिन न तो महिला की शिनाख्त हो सकी और न ही मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। साथ ही उस दौरान कोतवाली में कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं हुई थी।
गोरलचौड़ वार्ड के लोगों ने कुत्तों द्वारा एक लाश को नोंचने की सूचना पुलिस को दी थी। तब मौके पर गए कोतवाल सलाउद्दीन खान ने अनुमान लगाया था कि शव करीब एक माह पुराना लग रहा है। पंचनामा भर शव का पोस्टमार्टम तो कर दिया गया था, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। फोरेंसिक जांच के लिए शव को हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। मई में गोरलचौड़ मैदान में गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव हुआ था, ऐसे में इस शव के किसी बाहरी व्यक्ति के होने की संभावना जताई जा रही है।