फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जीआईसी सुंई में पांच छात्रों ने शराब पीकर काटा हंगामा

जीआईसी सुंई में पांच छात्रों ने शराब पीकर काटा हंगामा

Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी सुंई में पांच छात्रों ने शराब पीकर काटा हंगामा
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)।
जीआईसी सुंई में सोमवार को पांच छात्रों ने शराब पीकर खूब हंगामा किया। इससे अन्य छात्रों में दहशत फैल गई, वहीं छात्रों पर शिक्षकों के साथ भी अभद्रता का भी आरोप लगा है। छात्रों के बैग से शराब की बोतल भी बरामद की गई। प्रधानाचार्य द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस ने बच्चों की काउंसलिंग कर अभिभावकों को सौंप दिया।


प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्रधानाचार्य विजेंद्र प्रताप ने थाने में सूचना दी कि जीआईसी सुंई में इंटर में पढ़ने वाले पांच छात्र शराब पीकर हंगामा कर रहे है। बताया गया कि इन छात्रों द्वारा विद्यालय में तैनात शिक्षकों के साथ भी अभद्रता की जा रही है। इसके चलते विद्यालय में अफरा-तफरी मची हुई है। एसओ कठैत ने बताया कि छात्रों के बैग से शराब की एक आधी खाली हुई बोतल भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी छात्रों और उनके अभिभावकों को थाने बुलाया गया, जहां पुलिस, अभिभावकों, अभिभावक संघ, शिक्षकों द्वारा आरोपी छात्रों की काउंसलिंग की गई। उन्हें नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ भविष्य में ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर अभिभावकों को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed