फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नशेड़ी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ

नशेड़ी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ

Sun, 11 Feb 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
नशेड़ी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ

विज्ञापन
चंपावत। शराब के नशे में अंधाधुंध तरीके से कार दौड़ा कर एक खड़ी बाइक और स्कूटी में टक्कर मारने के आरोपी चालक और उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम जीआईसी चौक में खटकना पुल निवासी कुलदीप जोशी ने कार दौड़ा कर एक खड़ी बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में व्यापार संघ कोषाध्यक्ष बाल-बाल बच गए। बाद में आरोपी के चिकित्सकीय परीक्षण से शराब पीने की पुष्टि हुई। इस मामले को लेकर रविवार को व्यापार संघ पदाधिकारियों ने कोतवाल से मिलकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


व्यापार संघ कोषाध्यक्ष मुकेश गिरि ने बताया कि शनिवार देर शाम जीआईसी चौक में बाइक पार्क करते समय कार सवार खटकना पुल निवासी कुलदीप जोशी ने उनकी बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। उन्होंने किसी तरह से अपनी जान बचाई। रोकने पर कुलदीप गाली देने के साथ जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। बाद में आरोपी की कार ललुवापानी रोड में नाली में फंसी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में पुलिस ने आरोपी और उसके साथी दीक्षित भट्ट का मेडिकल कराया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, उपाध्यक्ष दीपक लारा, संदीप पांडेय, सतीश तिवारी, हेमंत वर्मा और विजय कुमार आदि शामिल थे। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि कुलदीप और उसके साथी दीक्षित के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होगी
नशे की हालत में तेज गति से वाहन चलाने वाले कुलदीप जोशी के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि कुलदीप के खिलाफ दो माह पूर्व 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आरोप पत्र पेश करने के बाद आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के अनुसार कुलदीप मोटर स्टेशन में भी बेहद तेज और बेकाबू हो कार दौड़ा रहा था। यहां लगे एनएच के बोर्ड के समीप उसने तीन बार खतरनाक तरीके से स्टंट भी किया। इस घटना के बाद पुलिस ने रविवार को मोटर स्टेशन में लगे एनएच के बोर्ड के आसपास बैरीकेटिंग कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed