{"_id":"5bbcde42867a55281719f62f","slug":"191539104322-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहाड़ी से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जंगल में घास काटने गई लोहाघाट विकासखंड की नेपाल सीमा से लगी डुंगरालेटी की महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई है। महिला पिछले कुछ समय से अपने मायके मढुवा गांव रह रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। महिला के दो बच्चे हैं।
पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी डीएल वर्मा ने बताया कि चंपा देवी (28) पत्नी गणेश सिंह निवासी डुंगरालेटी पति से विवाद के चलते करीब छह माह से अपने मायके मढुवा में रह रही थी। सोमवार देर शाम जंगल में घास काटते वक्त पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही दरोगा बीएस बिष्ट, चांदनी आदि ने मौके में पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। लोहाघाट में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया।