फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   किशोरियों को नेपाल ले जा रहा युवक पकड़ा

किशोरियों को नेपाल ले जा रहा युवक पकड़ा

Sun, 23 Sep 2018 10:13 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
किशोरियों को नेपाल ले जा रहा युवक पकड़ा
टनकपुर (चंपावत)। बहला-फुसला कर दो किशोरियों को नेपाल ले जाते खटीमा के एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ के बाद दोनों किशोरियों एवं आरोपी युवक को बरेली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। मामला शनिवार रात का है, जब आरोपी युवक दोनों किशोरियों को नेपाल ले जा रहा था।
विज्ञापन


खटीमा निवासी मो. यासीन (20) बरेली से दो किशोरियों को बहला-फुसला कर ट्रेन से टनकपुर लाया। रात करीब आठ बजे वह पूर्णागिरि मार्ग पर बूम के पास किशोरियों को नेपाल पहुंचाने की योजना बना रहा था कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में किशोरियों ने खुद को बरेली निवासी बताया। इस पर पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क साधा तो पता चला कि वहां के थाने में दोनों किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन


रविवार को बरेली के उप निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता किशोरियों के परिजनों के साथ टनकपुर पहुंचे। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बरामद दोनों किशोरियों एवं आरोपी युवक को जरूरी कार्रवाई के बाद बरेली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक द्वारा दोनों किशोरियों को नेपाल के महेंद्रनगर ले जाकर किसी के सुपुर्द करने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed