{"_id":"5b78653942c79246382ce920","slug":"191534616889-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में बीएसएफ जवान सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के मामले में बीएसएफ जवान सहित तीन गिरफ्तार
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय से लगे खर्ककार्की के पूर्व ग्राम प्रधान नवीन सिंह कार्की पर शुक्रवार को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए छुट्टी पर घर आए बीएसएफ कर्मी सहित तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हमले में प्रयुक्त की गई हॉकी स्टिक और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर भी आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई है।
शुक्रवार को कुछ लोगों ने जूप के पास कार्की पर दिनदहाड़े हॉकी, डंडों से जानलेवा हमला कर दिया था। घायल पूर्व प्रधान ने शनिवार को पहली पत्नी और रिश्तेदारों पर हमले का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि आरोपी दीपक भंडारी निवासी गैस गोदाम चंपावत, विरेंद्र सिंह कुंवर निवासी जूप चंपावत और दीपक बोहरा निवासी चैकुनी बोहरा चंपावत के खिलाफ आईपीसी की धारा 325 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को ब्लॉक तिराहे से कार यूके 03 ए 7604 से जाते पकड़ा। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाल ने बताया कि अभियुक्त बीएसएफ जवान दीपक उर्फ दीप भंडारी के कब्जे से लाइसेंसी रिवॉल्वर और घटना में प्रयुक्त हॉकी स्टिक बरामद की गई है। आरोपियों को दबोचने वाली टीम में उप निरीक्षक विजय कुमार, मंहगा राम, रवींद्र गिरि, कृष्ण सिंह ह्यांकी आदि शामिल थे।