फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तो चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

तो चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

Sun, 20 May 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
तो चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
हाईवे पर विचई गांव के पास हुए सड़क हादसे को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग घटना का कारण पता लगाने में जुट गया है। परिवहन आयुक्त डी. सेंथिल पांडियन ने आरटीओ कुमाऊं के नेतृत्व में परिवहन विभाग की तीन सदस्यीय टीम गठित की है। रविवार को यहां पहुंची टीम ने कोतवाली में हादसे में लिप्त डंपर का तकनीकी मुआयना करने के साथ ही घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जानी है।

18 मई को सुबह करीब पौने पांच बजे नेशनल हाईवे पर विचई गांव के पास बुखारपुरा नवाबगंज से डोला लेकर मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को अनियंत्रित डंपर (यूके 06 सीए/8746) ने रौंद दिया था। हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हुई और 19 श्रद्धालु घायल हो गए। शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग को जांच के निर्देश दिए। बताया गया कि श्रद्धालुओं को जिस डंपर से कुचला है उसकी तकनीकी जांच के लिए परिवहन आयुक्त डी. सेंथिल पांडियन ने आरटीओ कुमाऊं राजीव महरा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की। रविवार को आरटीओ महरा, संभागीय निरीक्षक (तकनीकी) देवेंद्र नेगी व एआरटीओ रश्मि भट्ट ने कोतवाली में खड़े डंपर का तकनीकी मुआयना किया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक निरीक्षण में डंपर की तकनीकी हालत ठीक पाई गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है प्रथम दृष्टया यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। इस डंपर में स्पीड गर्वनर भी लगा है, लेकिन उसे सील नहीं किया गया है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे के वक्त डंपर ओवर स्पीड चल रहा होगा। एओटीओ रश्मि भट्ट ने बताया कि तकनीकी निरीक्षण की रिपोर्ट परिवहन आयुक्त के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed