{"_id":"5a70a56c4f1c1b1d368b78ed","slug":"191517331820-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने एक स्थानीय युवक को पांच ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। वह बाइक पर बनबसा से नेपाल की ओर जा रहा था।
थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि एसआई देवेंद्र सिंह, चीता मोबाइल के कांस्टेबल उमेश जोशी और आसिफ हुसैन भारत-नेपाल मार्ग पर एनएचपीसी गेट से पहले पुराने वाणिज्य कर चौकी के पास गश्त पर थे। इसी बीच बाइक (यूके 03ए 2120) पर सवार एक युवक को संदिग्धावस्था में बनबसा से नेपाल की ओर जाते देखा। पुलिस को देख उसने बाइक की गति तेज कर दी। इस पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ा लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 5.02 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए युवक बनबसा देशीफार्म निवासी त्रिभुवन भट्ट पर एनडीपीएस की धारा 8/18/21/32/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही उसकी बाइक को भी जब्त किया गया है।