{"_id":"5b09abc24f1c1bac6e8b4b64","slug":"181527360450-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी गिरोह ने नेपाली यात्री को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी गिरोह ने नेपाली यात्री को लूटा
Updated Sun, 27 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हिमाचल से मजदूरी कर घर लौट रहे कन्हैया (32) पुत्र रामनाथ निवासी गबरिया धनगड़ी जिला कैलाली नेपाल को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाकर 12 हजार रुपये की नकदी लूट ली। कन्हैया शनिवार को पुलिस के चीता मोबाइल जवान जिलानी को बैराज पार नेपाल जाने वाले जंगल के रास्ते में बेहोश पड़ा मिला।
चीता मोबाइल के जवान और नेपाल पुलिस के कर्मियों ने 108 आपात सेवा से उसे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां होश आने पर पीड़ित ने अपना, पता बताया। उसने बताया कि वह शिमला में मजदूरी कर घर लौटने को शिमला से रोडवेज बस में बनबसा के लिए सवार हुआ था। रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे बिस्कुट खाने को दिए, जिसे खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। उसने बताया कि उसका सामान और जेब में रखी बारह हजार रुपये की नकदी गायब है। बहरहाल होश आने के बाद वह नेपाल को रवाना हो गया।