फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   गौशाला में लगी आग से दो गाय और एक बछड़े की मौत

गौशाला में लगी आग से दो गाय और एक बछड़े की मौत

Mon, 23 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
गौशाला में लगी आग से दो गाय और एक बछड़े की मौत

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती कलजाख गांव में रविवार की रात को अराजक तत्वों ने एक गोशाला में आग लगा दी। आग की चपेट में आने गोशाला में बंधी दो गायों और एक बछड़े की मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार कलजाख गांव में रविवार की रात करीब बजे गंगादत्त जोशी की गोशाला कुछ अराजक तत्वों ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि गंगादत्त का परिवार गौशाला से दूर दूसरे मकान रहता है, जिसके कारण गोशाला में आग लगने जानकारी उसे नंदकुली के ग्रामीणों ने मोबाइल से दी। सूचना मिलने पर भुवन जोशी, धर्मानंद जोशी, नारायण जोशी, जगदीश जोशी, जसोदा देवी, सीता देवी, लक्ष्मी देवी आदि ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। ग्रामीणों के अनुसार आग की चपेट में आने गोशाला में बंधी दो गाय और एक बछड़े की मौत हो गई।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक हीराबल्लभ जोशी के अलावा कोतवाली के उप निरीक्षक मोहन राम, दीपक आदि ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गोशाला के आसपास कोई अन्य मकान नहीं होने के कारण आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। अलबत्ता ग्रामीणों का कहना है कि आग अराजक तत्वों ने जानबूझ कर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed