{"_id":"5ad239064f1c1b350b8b4834","slug":"171523726598-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन में रोडवेज बस से पूर्व छात्र नेता का बैग उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन में रोडवेज बस से पूर्व छात्र नेता का बैग उड़ाया
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज बस स्टेशन पर बस में सवार खटीमा छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष का चोरों ने बैग चुुरा लिया। सूचना पर पुलिस ने स्टेशन में पहुंच कर चोर की तलाश की लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।
खटीमा छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष आमबाग निवासी सुभाष चंद शुक्रवार की शाम लखनऊ जाने के लिए टनकपुर डिपो की एसी बस में सवार हुए। बताया गया कि स्टेशन में वह बस से उतर कर परिचित से बात रह रहे थे कि इसी दौरान किसी ने बस से उनका बैग उड़ा लिया। बैग में गाड़ी के कागजात व अन्य सामान रखा था। कोतवाल अरूण कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्टेशन में लगे सीसी कैमरों की रिकार्डिंग देखी गई। कैमरे में बैग ले जाता चोर पीछे से कैद होने के कारण उसका चेहरा नहीं दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन