{"_id":"5a5e30684f1c1b8a268b4b61","slug":"171516122216-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधुरा में हत्या के खुलासे की मांग को बाजार बंद, 20 मिनट जाम भी लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवीधुरा में हत्या के खुलासे की मांग को बाजार बंद, 20 मिनट जाम भी लगाया
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
हत्या का विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा में भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रमेश सिंह चम्याल उर्फ रामू की हत्या का खुलासा अब तक नहीं होने स्थानीय लोगों में नाराजगी है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापार संघ, छात्रसंघ, स्थानीय लोगों ने मंगलवार को देवीधुरा में बाजार बंद कर धरना दिया। लोहाघाट-देवीधुरा मोटर मार्ग पर पूर्वाह्न करीब 20 मिनट तक जाम भी लगाया। साथ ही चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। बाद में एसडीएम निर्मला बिष्ट, सीओ पीएस कफलिया के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थगित किया। उधर सीओ कफलिया ने बताया कि एलआईयू और एसओजी की टीम की जांच में सहयोग कर रही हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
मालूम हो कि भाजयुमो के पाटी मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष रामू 11 जनवरी से लापता थे। उनका शव 14 जनवरी की सुबह घर से कुछ किलोमीटर दूर बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन तीन दिन बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इधर तीन दिन बीतने पर आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को पहले तो हत्या के खुलासे की मांग के लिए धरना दिया फिर एसडीएम के जरिए डीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में 24 घंटे के भीतर आरोपियों के न पकड़े जाने पर उग्र आंदोलन, चक्का जाम की चेतावनी दी गई। इस दौरान मामले की विवेचना कर रहे पाटी के एसओ प्रेम विश्वकर्मा ने आक्रोशित लोगों को बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। मृतक रमेश के भाई त्रिभुवन चम्याल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश चम्याल, छात्रसंघ अध्यक्ष गोकुल कोहली, गौरव सिंगवाल, पान सिंह, धन सिंह, चंद्रमोहन, विक्रम सिंह नेगी, प्रकाश राम, विजय पांडेय, गोपाल बिष्ट, कुंदन सिंह, भवान राणा, पवन जोशी, प्रताप सिंह, चिंता सिंह आदि व्यापारी, छात्र, स्थानीय लोग मौजूद थे।
भाजयुमो के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष के हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए दी चेतावनी
24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर स्थानीय लोग करेंगे आंदोलन
डीएम को भेजा ज्ञापन भेजा, एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर माने
भाई ने बड़े लोगों की संलिप्तता का शक जताया
देवीधुरा (पाटी)। रमेश चम्याल हत्याकांड में पुलिस अब तक 18 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन उसके हत्थे कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। हत्या के बाद से सीओ पीएस कफलिया पाटी में ही डेरा डाले हैं। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल भी यहां दो बार आकर जांच टीम को जरूरी निर्देश दे चुके हैं। मृतक के भाई त्रिभुवन ने वारदात के पीछे कुछ बड़े लोगों की संलिप्तता का शक जताया है, लेकिन उन्होंने इसकी वजह स्पष्ट नहीं की है।