फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चोरों ने दो घरों के ताले तोड़े

चोरों ने दो घरों के ताले तोड़े

Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों के ताले तोड़े
लोहाघाट (चंपावत)। नगर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आती जा रही हैं। पिछले पांच दिनों में चोरों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चोरी की यह दूसरी वारदात है। इसमें चोरों ने तीन लोगों के घरों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों द्वारा उन्हीं घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है, जो कहीं बाहर गए हैं। ताजा वारदात में नगर से लगे प्रेम नगर पाटन स्थित हाइडिल की आवासीय कालोनी में बुधवार रात चोरों द्वारा दो लोगों के घरों का ताला तोड़कर घर खंगाले हैं।
विज्ञापन


हाइडिल कालोनी में रहने वाले योगेश कुमार अवस्थी ने बताया कि वह पाटी विद्युत विभाग में कार्यरत हैं, जबकि पाटन स्थित विभाग की आवासीय कालोनी में उनके बच्चे रहते हैं। गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण उनकी पत्नी और दो बच्चे उनके पास पाटी आए थे। बुधवार रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की। चोरी की घटना का पता उन्हें तब चला जब उनके पड़ोस में रहने वाले चारू चंद्र ओझा ने उनके कमरे का ताला टूटा देखा।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर जब अवस्थी कमरे में पहुंचे तो उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा सारा सामान बिखेरा हुआ था और घर से गैस चूल्हा, बच्चों के कपड़े और बिस्तर के नीचे रखे 11 हजार रुपये की नकदी साफ की हुई थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। अवस्थी ने बताया कि चोरों द्वारा उनके पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र प्रसाद के घर का भी ताला तोड़ा है, जो टनकपुर अपने घर गए हैं। इससे उनके कमरे से चोरी हुए सामान का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर देवेंद्र प्रसाद टनकपुर से लोहाघाट की ओर रवाना हो चुके थे। दो घरों में हुए चोरी की वारदात से क्षेत्र में लोग भयभीत हैं। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस गश्त कराने के साथ चोरों का पता लगाने की मांग की है। इससे पहले 23 जून की रात को चोरों द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनुपम सक्सेना के कमरे का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। इसका अभी तक पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना की कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed