{"_id":"59d7c1344f1c1b0d698b46a4","slug":"161507311924-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से बीमार महिला ने किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रूप से बीमार महिला ने किया आत्मदाह
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकासखंड बाराकोट के राजस्व गांव छुलापै गांव में मानसिक रूप से बीमार 50 वर्षीय महिला ने शरीर में केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। बुरी तरह झुलसने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला 12 सालों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं।
ग्राम प्रधान कमला पंत ने बताया कि माधवी देवी पत्नी हरीश चंद्र ने बृहस्पतिवार को अपने शरीर में केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। उस समय घर के सभी लोग लड़ीधुरा मेले में गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में घर पहुंचे। परिजन गंभीर रूप से झुलसी माधवी को लोहाघाट सीएचसी ला रहे थे, इसी दौरान रास्ते में माधवी ने दम तोड़ दिया। जिसे परिजन वापस घर ले आए। उन्होंने बताया कि माधवी 12 सालों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। माधवी का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। माधवी के दो बच्चे हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। पति बिजली का काम करता है। माधवी के भाइयों की सहमति पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन