{"_id":"59c144fc4f1c1b29688b5670","slug":"161505838332-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा के सीओ ने लिए दुष्कर्म पीड़िता के बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खटीमा के सीओ ने लिए दुष्कर्म पीड़िता के बयान
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय से सटे गांव की दलित किशोरी के साथ दो साल तक खटीमा में यौन शोषण के मामले में मंगलवार को खटीमा के सीओ डीएल मदवाल ने दुष्कर्म पीड़िता के बयान दर्ज किए जबकि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों में दबिश दी गई लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे।
पीड़ित किशोरी 10 दिन पूर्व खटीमा से अपने परिजनों के पास पहुंची। उसने बताया कि जो लोग जो उसे पढ़ाने, लिखाने के नाम पर घर से खटीमा ले गए थे, उन पर दुराचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब खटीमा निवासी एक युवक पीड़िता को जान से मारने की नीयत से चाकू लेकर उसके घर में घुस गया। इससे आक्रोशित छात्रों ने कोतवाली का घेराव कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। मामले के खटीमा कोतवाली से संबद्ध होने के कारण चंपावत कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व दर्ज जीरो प्राथमिकी को खटीमा कोतवाली स्थानांतरित कर दिया था। इसके बाद विवेचना अधिकारी सीओ खटीमा ने मंगलवार को मुख्यालय पहुंच कर पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपियों के घर दबिश दी लेकिन कोई नहीं मिला।