फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दुकान के गल्ले से दिन-दहाड़े 35 हजार उड़ाए

दुकान के गल्ले से दिन-दहाड़े 35 हजार उड़ाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
दुकान के गल्ले से दिन-दहाड़े 35 हजार उड़ाए
टनकपुर (चंपावत)। चोर ने एक दुकान से दिन दहाड़े गल्ले में रखे 35 हजार रुपये उड़ा लिए। दुकान स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाले गए, लेकिन चोर को सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

बस स्टेशन रोड पर शहर की पीलीभीत चुंगी के पास महरा एसोसिएट्स नामक प्रतिष्ठान के स्वामी जमन सिंह महरा ने दुकान के गल्ले में 35 हजार रुपये की नकदी रखी थी। शाम करीब छह बजे वह बगल की दुकान में सब्जी खरीदने गया तो इस बीच चोर ने गल्ले से 35 की नगदी उड़ा ली। सब्जी खरीदकर दुकान स्वामी लौटा तो गल्ले से नकदी गायब देख उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सोमवार को चोर की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाला लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि घटना की छानबीन और चोर का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed