{"_id":"5ccb3f20bdec22078775a8c6","slug":"151556823840-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इजरायली नागरिक को लेने बनबसा पहुंची गोवा पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इजरायली नागरिक को लेने बनबसा पहुंची गोवा पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। दो दिन पूर्व इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर बिना पासपोर्ट, वीजा चेक कराए नेपाल फरार होने का प्रयास करने वाले इजरायली नागरिक के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने को गोवा पुलिस बनबसा पहुंची। यहां थाने से संपर्क कर गोवा पुलिस चंपावत को रवाना हो गई। शुक्रवार को गोवा पुलिस न्यायालय से इजरायली नागरिक को ट्रांजिट रिमांड पर लेने की मांग करेगी। गोवा पुलिस की टीम एसआई स्टैन्ले गोम्स के नेतृत्व में बनबसा पहुंची है।
उन्होंने बताया कि इजरायली नागरिक यानिव बेनिम पर गोवा में मारपीट के जुर्म में गोवा के थाने अंजुना, जिला उत्तरी गोवा में आईपीसी की धारा 326 में नामजद मुकदमा दर्ज है। बनबसा के थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि इजरायली नागरिक को रिमांड पर लेने के लिए गोवा पुलिस उत्तराखंड पहुंची है जो दोपहर बाद चंपावत रवाना हो गई है। बताया कि न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर उसे गोवा ले जाया जाएगा।