{"_id":"5b1d64d04f1c1b315d8b4591","slug":"151528653008-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मनचलों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मनचलों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Updated Sun, 10 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। कोतवाली पुलिस ने बाइक में स्टंट करने और युवतियों पर फब्तियां कसने के आरोप में तीन युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ 81/83 एक्ट अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उनकी स्कूटी को सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार तीनों को सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कोतवाल सलाहउद्दीन खान ने बताया कि ब्लाक रोड में शाम के वक्त महिलाएं, युवतियां और बुजुर्ग सैर पर जाते हैं। शिकायत मिली थी कि कुछ मनचले हर रोज यहां बाइक से स्टंट दिखाते हैं। महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते हैं। इस पर एसएसआई जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में एसआई रचना देब, रवींद्र गिरी और कृष्ण ह्यांकी ने ब्लाक रोड में दबिश दी। इसी दौरान मनोज मेहता, मंगल सिंह निवासी मुड़ियानी और दीपक भंडारी निवासी बाजरीकोट को स्टंट करते और युवतियों पर फब्तियां कसते हुए पकड़ लिया। कोतवाल ने बताया कि तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनकी स्कूटी को सीज कर दिया।