फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मट्ठे की आड़ में कच्ची शराब की तस्करी कर रहा आरोपी पकड़ा

मट्ठे की आड़ में कच्ची शराब की तस्करी कर रहा आरोपी पकड़ा

Wed, 16 May 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
मट्ठे की आड़ में कच्ची शराब की तस्करी कर रहा आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने प्रतापपुर (नानकमत्ता) निवासी मट्ठा विक्रेता सुखविंदर सिंह को 88 पाउच कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। वह मट्ठे की आड़ में कच्ची शराब की तस्करी कर रहा था और कच्ची शराब शारदा खनन क्षेत्र के श्रमिकों को बेचने जा रहा था।


कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से यहां आ रहे कुछ मट्ठा विक्रेताओं द्वारा मट्ठे की आड़ में शराब की तस्करी किए जाने की सूचना थी। इस पर बुधवार को बैराज मार्ग पर मट्ठा विक्रेता बाइक सवार सुखविंदर सिंह को रोक कर तलाशी ली तो मट्ठे की कैन में कच्ची शराब के पाउच बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 06/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed