फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   800 ग्राम चरस के साथ दो युवाओं को पकड़ा

800 ग्राम चरस के साथ दो युवाओं को पकड़ा

Thu, 05 Apr 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
800 ग्राम चरस के साथ दो युवाओं को पकड़ा

विज्ञापन
चंपावत। मादक पदार्थोें की रोकथाम एवं नशा विरोधी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने चरस तस्करी में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 800 ग्राम चरस बरामद की गई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

बुधवार की देर सायं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि में गश्त पर थी। इस दौरान ग्रिफ एवं एसएसबी कैंप के चौराहे पर चंपावत बाजार की ओर से दो व्यक्ति एक मोटर साइकिल संख्या यूके 06 एएल 8938 से आते दिखाई दिए। पुलिस ने इनको रुकने का इशारा किया तो ये मोटर साइकिल मोड़कर वापस भागने के प्रयास में घबराहट में गिर पड़े। जिन्हें पुलिस पार्टी ने घेरकर पकड़ लिया। दोनों युवकों की तलाशी लेने पर मोहम्मद तौफीक निवासी वार्ड संख्या छह इस्लामनगर खटीमा के कब्जे से 550 ग्राम और दूसरे युवक मोहम्मद तारीक निवासी वार्ड संख्या एक गोटिया, खटीमा के कब्जे से 250 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मोटर साइकिल को सीज करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से उन्हें 14 दिनों की हिरासत में लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई सोनू सिंह, एसओजी प्रभारी ललित पांडेय, कांस्टेबल सुभाष कोहली, धरमवीर सिंह, मनोज बेरी, नवल किशोर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed