फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चरस के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा जेल

चरस के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा जेल

Sun, 23 Jul 2017 02:11 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
चरस के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा जेल
बनबसा (चंपावत)। चरस के साथ एसएसबी के हत्थे चढ़े नेपाली युवक का पुलिस ने चालान कर दिया है। एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी के जवान शुक्रवार को बनबसा स्थित अपनी बीओपी चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग में जुटे थे। इसी बीच नेपाल की ओर से भारत को आ रहे एक नेपाली युवक की तलाशी में उसके दोनो पैरों में बांध कर रखी ढाई किलो चरस मिली। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट कलजी सोढ़ा ने बताया कि नेपाल के भोटेनामलांग गांव, जिला सिंधुपाल चौक निवासी विमल गिरि को पुलिस को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि एसएसबी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसका एनडीपीएस की धारा 8/20 के तहत चालान किया गया है। शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई कुंदन सिंह राठौर को जांच सौंपी गई है। बताया कि विमल को भी प्रकाश नेपाली ने काठमांडू में ढाई किलो चरस चंडीगढ़ पहुंचाने के बदले दस हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed