{"_id":"5ba7c2c2867a557ec86ba8ed","slug":"121537721026-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में ठहरे युवक ने फंदे में लटक की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में ठहरे युवक ने फंदे में लटक की आत्महत्या
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एक युवक ने होटल के कमरे में फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है- तीन-चार साल से मैं ब्लड कैंसर से पीड़ित है। अब मुझसे यह सहा नहीं जाता है। इसलिए अब मैं परिवार से अलविदा लेता हूं। मम्मी-पापा, भाई, बहन और दोस्तों मुझे माफ कर देना। मेरी आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
नौलापानी (चल्थी) निवासी दीपक सिंह (23) पुत्र भूप सिंह शनिवार सुबह से एक होटल में ठहरा था। रविवार सुबह करीब नौ बजे होटल के कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। कर्मचारी ने इसकी सूचना होटल स्वामी को दी। होटल स्वामी ने भी काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जब इन लोगों नेे रोशनदान से अंदर झांका तो दीपक पंखे के कुंडे में रस्सी बांधकर लटका दिखाई दिया।
होटल स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। दीपक फंदे पर लटका था और बिस्तर पर उसके मोबाइल की लाइट जली थी। बेड पर सुसाइड नोट भी रखा था। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में दीपक ने ब्लड कैंसर की वजह से आत्महत्या करने और मम्मी-पापा, भाई, बहन, दोस्तों मुझे माफ कर देना, लिखा है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।