फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   अनियंत्रित जीप से बाइक टकराई, दो पुलिस कर्मी घायल

अनियंत्रित जीप से बाइक टकराई, दो पुलिस कर्मी घायल

Sun, 27 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित जीप से बाइक टकराई, दो पुलिस कर्मी घायल

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
हाइवे पर शनिवार को जीप के अचानक अनियंत्रित होने से बाइक सवार बनबसा थाने के दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। बाइक चला रहे हेड कांस्टेबल के सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल है। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दूसरे जवान के बांये पैर पर चोट लगी है। उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि बाइक चला रहे हेड कांस्टेबल ने हेलमेट पहना था, वर्ना जानलेवा हादसा हो सकता था। हादसे की वजह जीप के टायर की रॉड का टूटना बताया जा रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जीप और बाइक को कब्जे में ले लिया है। चालक को पकड़ हादसे के बारे में पूछताछ की जा रही है।


बनबसा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल भूपाल सिंह मेहता और कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह शनिवार सुबह बनबसा से सिखों के जोड़ मेला ड्यूटी के लिए बाइक (यूके06एजे/5873) से रीठा साहिब जा रहे थे। टनकपुर में चर्च के पास बाइक से आगे चल रही महेंद्रा कमांडर टैक्सी जीप के अचानक अनियंत्रित होने से उनकी बाइक जीप से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे हेड कांस्टेबल भूपाल के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि कांस्टेबल शैलेंद्र के बांये पैर में चोट लगी है। हादसा होते ही वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा, वीके जोशी ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट के कारण हेड कांस्टेबल भूपाल को रेफर किया गया है। इधर हादसे का पता चलते ही सीओ आरएस रौतेला और कोतवाल अरुण कुमार वर्मा अस्पताल पहुंचे। कोतवाल वर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त जीप के चालक से पूछताछ की जा रही है। बहरहाल खबर लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed