{"_id":"5a81d8cc4f1c1b187e8b5ce6","slug":"121518459084-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई ग्राम हैरोइन के साथ एक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई ग्राम हैरोइन के साथ एक को दबोचा
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने एक व्यक्ति को ढाई ग्राम हैरोइन के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया है।
पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल के निर्देश पर इन दिनों पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। बीती रात्रि थानाध्यक्ष मनीष खत्री, एसआई मनोज रावत, कां. विजय पाल सिंह, परमजीत सिंह आदि गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें रेलवे मालगोदाम के पास से भजनपुर-फागपुर को जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में जाता दिखाई दिया।
पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने भागने का प्रयास किया, किंतु पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास 2.5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया आरोपी सितारगंज थाना क्षेत्र के सिसैया गांव निवासी समीर का एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/21 के तहत चालान किया गया है।