फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मैजिक और बाइक चालक के बीच हुआ विवाद

मैजिक और बाइक चालक के बीच हुआ विवाद

Sun, 20 Aug 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
मैजिक और बाइक चालक के बीच हुआ विवाद

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। सवारियों को भरने को लेकर मैजिक और बाइक चालक आपस में भिड़ गए। जिससे कुछ देर के लिए भारत नेपाल सीमा पर तनाव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या सात के निकट सवारियों को भरने को लेकर एक मैजिक और बाइक चालक आपस में भिड़ गए। सुबह से अपने नंबर की प्रतीक्षा कर रहे कैनाल निवासी रामलखन पुत्र चूना बहादुर नेपाली सवारियों की प्रतीक्षा कर रहा था। इसी बीच हरक सिंह अपनी बाइक में दो सवारियों को बिठाकर नेपाल से भारत की ओर आ रहा था। मैजिक चालक ने दो सवारियों पर ऐतराज जताया। कहा कि प्रशासन ने बाइक चालकों को केवल एक ही सवारी को बिठाने को कहा है।
विज्ञापन


इस पर विवाद बढ़ गया। इसी बीच बाइक चालक नेपाल पुलिस को बुला लाया। जिससे पर विवाद और बढ़ गया। भारतीय वाहन चालकों ने नेपाल पुलिस के भारतीय सीमा पर पहुंचने का विरोध जताया। बहरहाल भारतीय पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ही मामला शांत हुआ। इस बीच कुछ लोग बाइक चालक के पक्ष में मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है भीड़ में मैजिक चालक के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए गए थे। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने मैजिक चालक की मौखिक शिकायत पर बाइक चालक पर विधि सम्मत कार्रवाई का भरोसा दिया है। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। थानाध्यक्ष ने नेपाल पुलिस से भी मामले के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed