फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   हत्या के इर्द-गिर्द घुम रही है पुलिस की जांच, रहस्य बरकरार

हत्या के इर्द-गिर्द घुम रही है पुलिस की जांच, रहस्य बरकरार

Mon, 07 Aug 2017 11:44 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
हत्या के इर्द-गिर्द घुम रही है पुलिस की जांच, रहस्य बरकरार

विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)।
पूर्वी विचई सैलानीगोठ में ट्यूबवेल से मिले दो शवों के मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना के तीन दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पोस्टमार्टम में भले ही मौत की वजह स्पष्ट न हो पाई हो, लेकिन पुलिस को यकीन है कि मामला हत्या का है। जांच का एंगल भी हत्या के आसपास ही घूम रहा है। सोमवार को पुलिस ने ट्यूबवेल को पुन: खंगाला तो उसमें से शराब की एक खाली और एक थोड़ी शराब भरी दो बोतलेें बरामद हुई हैं। पूछताछ में सामने आ रहे तथ्यों की कड़ी जोड़कर पुलिस मामले का पर्दाफाश करने के प्रयास में जुटी है। अब तक की जांच में यह बात तो तय है कि घटना वाले दिन दोपहर बाद मनोहर और श्मशानी बाबा के अलावा छीनीगोठ निवासी लक्ष्मी दत्त गहतोड़ी नामक व्यक्ति पूर्व सैनिक के घर आए थे।


शनिवार सुबह पूर्वी विचई सैलानीगोठ में पूर्व सैनिक भोला दत्त जोशी के ट्यूबवेल से शहर के लापता मछली गली निवासी मनोहर कश्यप और शारदा चुंगी कालोनी निवासी श्मशानी बाबा राजेंद्र नाथ का शव बरामद हुआ था। ट्यूबवेल में कहीं और शव होने के अंदेशे में सोमवार को पुलिस ने फिर ट्यूबवेल को खंगाला तो उसमें से शराब की एक आधी और एक खाली बोतल मिली है। आशंका है कि घटना से पहले मृतकों ने अन्य लोगों के साथ वहां शराब पी थी। इधर, गृह स्वामी पूर्व सैनिक एवं छीनीगोठ निवासी लक्ष्मी दत्त गहतोड़ी से गहन पूछताछ जारी है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जांच में कुछ अहम बातें पता चली है, जिनकी सत्यता का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन मनोहर कश्यप, श्मशानी बाबा राजेंद्र नाथ पूर्व सैनिक भोला दत्त के साथ ई-रिक्शे पर उसके घर गए थे। पूर्व सैनिक की पोती एवं ई-रिक्शा चालक ने इसकी पुष्टि भी की है। कोतवाल वर्मा का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed