{"_id":"5ba7c2cf867a557e8836a05e","slug":"11537721039-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने विदेशी कास्मेटिक की बड़ी खेप पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने विदेशी कास्मेटिक की बड़ी खेप पकड़ी
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस को नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही विदेशी कास्मेटिक की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने तस्करों के दो सरगनाओं को भी पकड़ा है। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने पकड़ी गई कास्मेटिक सामग्री और तस्करों को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
शनिवार रात थानाध्यक्ष राजेश पांडेय, एसआई नैनराम विश्वकर्मा, कांस्टेबल विजय पाल सिंह, सुभाष जोशी, योगेश जोशी, कुलदीप सिंह गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर द्वारा नेपाल से बनबसा को तस्करी की बड़ी खेप पहुंचने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने तस्करों को पकड़ने के लिए जाल फैलाया।
इसी बीच ब्रिगेडियर फार्म (स्व. ब्रिगेडियर गोविंद सिंह रौतेला के फार्म के पास) के पास होंडा सिटी कार (डीएल 3 सीएके 4508) को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस को देख कार चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मार्ग संकरा होने के चलते पुलिस ने कार को पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस को कार में विदेशी कास्मेटिक की बड़ी खेप मिली।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि कार में 13 पेटी में 390 पैकेट कुल 9360 नग लिपस्टिक लिप ग्लौस, दो पेटी में 34 पैकेट कुल 408 नग सुपर लैक्मे बेबी पाउडर, एक पेटी में 30 पैकेट कुल 360 नग लैक्मे सुपर पाउडर बरामद किए गए हैं। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि तस्कर बनबसा वार्ड संख्या 7 मीनाबाजार निवासी हरीश नेगी और गढ़ीगोठ निवासी प्रदीप रावत को सामान समेत बनबसा सीमा शुल्क विभाग (कस्टम विभाग) के सुपुर्द कर दिया गया है। कस्टम विभाग ने सामान को जब्त कर तस्करों पर कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्टम विभाग द्वारा पकड़े गए सामान का मूल्यांकन किया जा रहा है।