फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दिव्यांग व्यक्ति ने स्कूल में की तोड़फोड़

दिव्यांग व्यक्ति ने स्कूल में की तोड़फोड़

Sun, 20 May 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग व्यक्ति ने स्कूल में की तोड़फोड़

विज्ञापन
चंपावत। राजकीय प्राथमिक विद्यालय में एक दिव्यांग व्यक्ति ने तोड़फोड़ कर डाली। उसकी इस हरकत से स्कूल में कुछ देर अफरातफरी मच गई। दहशत के चलते स्कूली बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ समय से पहले ही घरों को चल दिए। शिक्षिका ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।


कोतवाल सलाहउद्दीन खान ने बताया कि जिला मुख्यालय से तकरीबन 12 किलोमीटर दूर राजकीय प्राथमिक विद्यालय गड़कोट में शनिवार को पास के गांव तोली-गड़कोट निवासी दिव्यांग चंचल राम ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि चंचल राम ने स्कूल के फर्नीचर को तोड़ डाला। इसके अलावा काफी देर तक वह गाली-गलौच भी करता रहा। डर की वजह से शिक्षिका ने छात्र-छात्राओं को घर भेज दिया। शिक्षिका कमला गोस्वामी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देख आरोपी भाग निकला। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी फिलहाल पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। जांच अधिकारी दरोगा ज्योति मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed