फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा भारतीय वाहन चोर गिरोह

नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा भारतीय वाहन चोर गिरोह

Sun, 23 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
नेपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा भारतीय वाहन चोर गिरोह
नेपाली आरटीओ प्रमुख समेत सात कर्मी निलंबित
विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। नेपाल पुलिस ने पिछले सप्ताह वाहन चोर गिरोह को पकड़ा था। इनके कब्जे से चोरी की भारतीय आठ कार और 22 बाइक बरामद हुई थीं। इन भारतीय वाहनों को नेपाली नंबर से चलाया जा रहा था। इस मामले में संलिप्त नेपाल यातायात कार्यालय (नेपाल आरटीओ) के प्रमुख समेत सात कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर पुलिस ने 13 जुलाई को भारतीय वाहन चोर गिरोह से जुड़े दो नेपाली सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें वर्तमान में महेंद्रनगर में रह रहे धारचूला के मूलवासी हिमाल जोशी, कैलाली निवासी गोकुल प्रसाद श्रेष्ठ भी शामिल थे। पूछताछ में पता चला कि ये लोग भारत से चोरी वाहनों को सस्ते में खरीद कर नेपाल में बेचते हैं। भारतीय वाहनों के नंबर बदल कर नेपाली नंबर के साथ वहां ऊंचे दामों में बेचा जाता है। नेपाल महाकाली यातायात कार्यालय (नेपाल आरटीओ कार्यालय) महेंद्रनगर के कर्मचारियों के साथ मिलकर नेपाल के पक्के कागजात बनवाए जाते थे। इस आरोप में महाकाली यातायात कार्यालय के प्रमुख हेम बहादुर सिंह, कर्मी दीप थापा, नरेंद्र राज जोशी, तारादत्त भट्ट, महादेव भट्ट, केशव दत्त बड़ू, रामराज ओझा को निलंबित कर दिया गया है। आरटीओ विभाग के प्रवक्ता टेक राज पांडेय ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। आरोपी गोकुल ने दो भारतीयों की संलिप्तता भी कबूली है। उसके मुताबिक वाहन चोर गिरोह में भारत के आलोक श्रीवास्तव और सन्नी सरदार के नाम सामने आ रहे हैं। बताया कि आरोपी नेपाल में गुलरिया, पथलैया भंसार (कस्टम) कार्यालय से नीलामी में खरीदे वाहन बताकर नेपाली नंबर लेते थे। टीकापुर नगरपालिका एक के गोकुल रॉयल मोटरसाइकिल गैराज में चोरी के भारतीय वाहनों के नंबर बदले जाते थे। पकड़े गए वाहनों की जांच के लिए नेपाल पुलिस भारतीय आरटीओ कार्यालय की भी मदद लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed