{"_id":"5c5724d4bdec223c46438690","slug":"111549214932-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क से निर्माण सामग्री चोरी का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारहमासी सड़क से निर्माण सामग्री चोरी का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क से कार्यदायी संस्था आरजीबीएल के परियोजना प्रबंधक (पीएम) ने कुछ वाहन चालकों पर निर्माण सामग्री की चोरी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। आरजीबीएल के पीएम अशोक कुमार और गिरीश ढेक की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनकी कंपनी मरोड़ाखान से भारतोली लीसा डिपो तक सड़क निर्माण करवा रही है।
कंपनी ने निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे रेता, पत्थर, रोड़ी आदि सामग्री रखी थी। शनिवार रात को बापरू के पास एक टिप्पर चालक ने पत्थर चोरी करने की कोशिश की। कंपनी के इंचार्ज के मौके पर होने से चालक वाहन लेकर फरार हो गया। प्रबंधक ने कहा कि आए दिन पत्थर चोरी होने की आशंका है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि अभी तक उनके पास कंपनी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रबंधक ने इस पर कार्रवाई की गुहार लगाते हुए डीएम को भी पत्र भेजा है।