{"_id":"5bf6f129bdec224155405a48","slug":"111542910249-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोड़ी बाजार में दुकानों के ताले तोड़े जाने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमोड़ी बाजार में दुकानों के ताले तोड़े जाने से सनसनी
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। टनकपुर और चंपावत के बीच राष्ट्रीय राजमार्गे स्थित अमोड़ी बाजार में रात में दुकानों के ताले तोड़े जाने की घटना से सनसनी मची हुई है। बुधवार की रात को भी अराजक तत्वों ने अमोड़ी बाजार की दो दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया। इससे पूर्व भी कई बार दुकानों में ताले तोड़ कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट के नेतृत्व में व्यापारियों के एक शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल से मुलाकात कर सुरक्षा की गुहार लगाई।
व्यापारियों ने कहा कि पूर्व में हुई घटनाओं का खुलासा नहीं होने के कारण अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। ताले तोड़े जाने की घटनाएं हफ्ते-दस दिन के अंतराल में घटित हो रही हैं। इससे व्यापारियों में भय का माहौल है। रात के समय दुकानों के असुरक्षित होने की चिंता सताती है। उन्होंने अमोड़ी बाजार में रात्रि में पुलिस गश्त किए जाने की मांग उठाई। जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि वर्तमान में बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण बाहरी क्षेत्र के लोगों की संख्या बढ़ी है। पुलिस अधीक्षक ने शिष्टमंडल को तत्काल कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है।